Saturday, July 18, 2026

हेमचंद विवि में पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश

भिलाई: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी, एमकाम, एमलिब) तथा एलएलबी, बीलिब, बीपीएड और पीजीडीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में नियमित प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया है कि 18 जुलाई से 24 जुलाई तक आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 25 जुलाई को प्रथम मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को 27 जुलाई से 31 जुलाई तक संबंधित महाविद्यालयों में दस्तावेज सत्यापन कर प्रवेश लेना होगा। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक अंतिम चरण में प्रवेश दिया जा सकेगा।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट आईडी बनाना अनिवार्य होगा। जिन विद्यार्थियों के पास पहले से आईडी है, उन्हें दोबारा बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रवेश आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा और विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के आनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news