Monday, May 4, 2026

दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, मकान ध्वस्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी के अवैध कब्जे पर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम पुरैना निवासी किशोर चौहान उर्फ चेटा के खिलाफ नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पूर्व में अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

Oplus_16908288

विवेचना के दौरान मिली शिकायतों में सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन ग्राम पुरैना में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर निवास कर रहे थे। नगर निगम प्रशासन ने पूर्व में विधिवत नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद सोमवार 4 मई को नगर निगम प्रशासन और थाना पुरानी भिलाई पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान मकान में रखी सामग्री की विधिवत जप्ती कर पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध अतिक्रमण हटाते हुए मकान को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में पुरानी भिलाई पुलिस और नगर निगम की टीम की संयुक्त भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news