Friday, May 1, 2026

अवैध रूप से देशी मदिरा शराब बेच रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

भिलाई : न्यूज़ 36 : झोले में भरकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 29 पौवा शोले मदिरा शराब को जब्त किया है जिसकी कीमत 2900 रुपए है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पाटन पुल के पास नहर के किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शत्रुघन यादव निवासी भाटापारा ग्राम सेलुद थाना उतई को पकड़ा। उसने एक सफेद लाल झोले के भीतर 29 पौवा देसी मसाला शराब रखा हुआ था और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news