भिलाईः थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने अवैध शराब बेचते आरोपी रज्जाद मोहम्मद (49) निवासी भाठापारा चरोदा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पेट्रोलिंग टीम को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उम्दा पीएम आवास स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर आरोपी रज्जाक मोहम्मद अपने किराना दुकान में उपस्थित मिला। आरोपी द्वारा दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद-नीला बोरी में रखे 36 पौवा देशी शराब जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
