Tuesday, July 21, 2026

महिला की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की कोशिश के बाद पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के अंधे कत्ल की गुत्थी को दुर्ग पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंद घंटों में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोल्डर पत्थर, आरोपियों के कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को परिजनों ने थाना पुलगांव पहुंचकर बताया कि भगवंतीन साहू 16 जुलाई की सुबह मजदूरी के लिए तहसील कार्यालय दुर्ग के सामने स्थित पटेल चौक गई थीं, लेकिन रात तक घर नहीं लौटीं। इसी दौरान सिटी कोतवाली पुलिस से सूचना मिली कि पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखे शव की पहचान परिजनों ने भगवंतीन साहू के रुप में की।

पोस्टमार्टम में सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटों के साथ हत्या की पुष्टि होने पर पुलगांव थाना में अपराध क्रमांक 653/2026 के तहत धारा 103 (1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से पहुंचे आरोपियों तक पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों, मजदूरों तथा ई-रिक्शा चालतों से पूछताछ की। जांच के दौरान हर्ष यादव (19 वर्ष),निवासी पीसेगांव और नितेश ठाकुर (20 वर्ष), निवासी चंदखुरी पर संदेह हुआ।

दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले वे पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन साक्ष्यों के सामने उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

पैसों का लालच देकर सुनसान जगह ले गए पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों शराब के नशे में थे। तहसील कार्यालय के पास उनकी मुलाकात महिला से हुई। पैसों का लालच देकर दोनों उसे ई-रिक्शा से पुलगांव नाला स्थित पुराने पुल के पास सुनसान स्थान पर ले गए।

वहां महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया। महिला ने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी। इसके बाद आरोपियों ने पहले गमछे से उसका गला दबाया और फिर बोल्डर पत्थर से सिर व चेहरे पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और कपड़े बदलकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बोल्डर पत्थर, कपड़े तथा अन्य साक्ष्य बरामद कर जब्त कर लिए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news