भिलाई : न्यूज़ : बोरसी से धनोरा रिसाली गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल चालक को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। प्रार्थिया की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध का जांच में लिया है। प्रार्थिया मनीषा बंजारे ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति धनेश बंजारे छत्तीसगढ़ स्टील बोरसी में काम करता है। 4 मई की शाम को 7:00 बजे गणेश बंजारे अपनी मोटरसाइकिल होंडा डीलक्स सी जी 07 सी बी 8345 से घूमने धनोरा रिसाली गया हुआ था। 80 फीट रोड धनोरा रिसाली मार्ग पेट्रोल पंप के पास वह पहुंचा था इसी दौरान ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 07 बीके 2322 के चालक ने ट्रैक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे धनेश के हाथ, पैर, सिर में चोटे आई और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिक चोट होने के कारण उसे हायर ट्रीटमेंट के लिए शंकराचार्य अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।
