Saturday, July 27, 2024

सट्टा खिलाते एक सटोरिया गिरफ्तार सुपेला पुलिस की कार्यवाही

ज्ञात हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला-दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सट्टेबाजो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। इसी दौरान दिनांक 03.02.2024 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति सूर्यामाल चौक के पास सट्टा खिला रहा है, जहां पर लोगो का आना जाना लगा हुआ है। सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी राकेट कुमार राय सट्टा खिलाते मिला। आरोपी राकेट कुमार राय पिता भोलानाथ राय उम्र 28 साल निवासी दादा बिरयानी सूर्यामाल चौक के पास सुपेला के कब्जे से सट्टा-पट्टी एवं नगदी रकम 21,500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आर. विवेक सिंह, कपिल चैधरी, विशाल सिंह, अजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 102/2024

धारा:- छत्तीसगढ़ जुआ(प्रतिषेध) अधि. 2022 की धारा 6

जप्ती:- सट्टा पट्टी व नगदी कीमती 21,500 रूपये

गिरफ्तार आरोपी:- राकेट कुमार राय पिता भोलानाथ राय उम्र 28 साल निवासी दादा बिरयानी सूर्यामाल चैक के पास सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news