सच्चा नेतृत्व अपनी सोच, कार्यक्षमता और दृढ़ संकल्प से पहचाना जाता है : आईपी मिश्रा
भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस जुनवानी, भिलाई के वार्षिक टेक्नो-कल्चरल एवं मैनेजमेंट फेस्ट सम्विद 2026 का आज शुभारंभ हुआ। इस वर्ष फेस्ट की थीम कनेक्टिंग माइंड क्रिएटिंग फ्यूचर रखी गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी, सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं प्रबंधन संबंधी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा नवाचार,
संवाद, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करना है। इसी क्रम में आज लअवेनिर के ए न्यू जनरेशन समिट का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के
विद्यार्थियों ने किया श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन
सम्बिद 2026 के अंतर्गत 23 से 25 अक्टूबर तक विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर विद्यार्थियों ने कृष्णावली कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया।
कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना, उसके उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने नेतृत्व के विभिन्न स्वरूपों पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज में कई प्रकार के नेता होते हैं। कुछ लोग वास्तव में नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं, जबकि कुछ केवल नेता होने का दिखावा करते हैं। सच्चा नेतृत्व अपनी सोच, कार्यक्षमता और दृढ़ संकल्प से पहचाना जाता है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को महत्व देने के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाए। अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट में मैनेजर के पद को छोड़ने से जुड़े अपने अनुभव बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में अनेक कठिनाइयां आती हैं, लेकिन व्यक्ति को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अपार शक्ति और क्षमता होती है। दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत और किस्मत, दोनों का साथ आवश्यक है। कार्यक्रम में आयोजन महासचिव नारायणी मिश्रा ने मॉडल यूनाइटेड नेशंस की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम में श्री गंगाजली एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. जया मिश्रा, यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. स्मिता सेलट, कुलसचिव डॉ. वैभव तिवारी, डायरेक्टर डेवलपमेंट डॉ. सुशील चंद्र तिवारी तथा एसएसटीसी के, डायरेक्टर डॉ. पीबी देशमुख सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
