Saturday, March 7, 2026

अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग :  थाना सिटी कोतवाली दुर्ग द्वारा प्रतिबंधित गांजा बिक्री के खिलाफ के अभियान के तहत गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ चले अभियान के तहत ग्रुप कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से प्रतिबंधित गांजा विक्रय करने वाले एक आरोपी को पकड़ा। अपराध से जुड़े कहीं ना कहीं प्रतिबंधित गांजा बेचने के तस्कर आदि हो चुके हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गांजा का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चला गया है। इसी के तहत कल दिनांक 10 जनवरी को राजीव नगर सिंह भवन के पीछे अवैध रूप से गांजा बेचते हुए एक युवक को मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल पर घेराबंदी कर आरोपी लोकेश्वर सिंह उर्फ सोनू सिंह निवासी राजीव नगर दुर्ग को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 3 किलो 50 ग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग ₹30000 आई गई है ।गवाहों के समक्ष विधिवत गांजा जप्त कर  आरोपी को गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 15/ 2024 धारा “20 ख” एनडीपीसीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक का खगेंद्र पठारे, आरक्षक आर लव पांडे, अलाउद्दीन शेख, अनूप साहू, केशव का विशेष योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news