Saturday, March 7, 2026

22 जनवरी CG कर्मचारी संघ ने की सार्वजनिक अवकाश की मांग

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मंत्रालय कर्मचारी संघ ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की मांग की है, संघ ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

कर्मचारी संघ ने अपने पत्र में लिखा है कि राममंदिर निर्माण की 500 से अधिक वर्षों की प्रतिक्षा पूरी हो रही है, ऐसे में सब कर्मचारी दुर्लभ पल का साक्षी बनना चाहते हैं। 22 जनवरी 2024 को नव निर्मित राममंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसका उत्साह पूरे देश में छाया हुआ है, ऐसे में जाति धर्म के बंधन को तोड़कर पूरे देश के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, अत: 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news