Tuesday, March 10, 2026

बस्तर के किरण सिंह को भाजपा की कमान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान किरण सिंह को सौंप दी है। बस्तर संभाग के जगदलपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है वह अरुण साव की जगह लेंगे। सरगुजा संभाग से आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर इस संभाग में समीकरण साधा है । इसी तरह बिलासपुर संभाग में अन्य पिछड़ा वर्ग से अरुण साव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमनसिंह को विधानसभा अध्यक्ष और कवर्धा से नवनिर्वाचित विधायक विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाकर इस संभाग को भी साधने की कोशिश की गई है तो वहीं पांचवें रायपुर संभाग को मंत्रियों की सौगात मिल सकती है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news