Saturday, October 19, 2024

सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च से होने की संभावना

सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च से होने की संभावना
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च से संभावित है। समय सारिणी तैयार करने में माशिमं जुटा है। मुख्य परीक्षा से पहले जनवरी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। मुख्य परीक्षा के लिए 5 लाख 97 हजार से अधिक नियमित विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। 10वीं में 3,42,467 नियमित विद्यार्थी पंजीकृत हुए है। 12वीं में नियमित विद्यार्थियों की संख्या 2,54,850 हुई है और 13 हजार विद्यार्थी प्राइवेट रूप से परीक्षा देंगे।
यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा हैं क्योंकि, शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थी। इसी आधार पर उम्मीद जताई जा रही है साल 2024 में भी ऐसा ही हो सकता है। इसके साथ ही 10वीं, 12वीं की एग्जाम की डेटशीट भी जल्द रिलीज कर दिया जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news