BIG BREAKING : कभी भी हो सकती है मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा ।अरुण साव,विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के 6 दिन बाद भी इस बात पर ‘सस्पेंस’ बरकरार है कि छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं बड़ी खबर सामने आ रही है कि पुलिस प्रशासन ने अरुण साव, विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। तीनों ही छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के कद्दावर दावेदार अभी तक बने हुए है। वहीं खबर यह भी है कि कोर कमेटी की बैठक के बाद कभी भी सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यन्त कुमार गौतम को राज्य में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जो कल भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 54 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है। छत्तीसगढ़ राज्य में 2018 में 68 सीटें कांग्रेस ने जीती थी जो वर्तमान में35 सीट पर सिमट कर रह गई। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीती ।
