दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्टेशन मरोदा के बीआरपी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 16 में बूथ कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना।
इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने नशामुक्त भारत का संदेश देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही डिजिटल गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा, स्थानीय विरासत, पर्यटन और जनभागीदारी जैसे विषयों पर विचार साझा किए।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री का नशामुक्त भारत का संदेश समाज के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी को अपने वार्ड, गांव और शहर को नशामुक्त बनाने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री नरेंद्र निर्मलकर, बूथ अध्यक्ष नीलिमा देशमुख सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
