Saturday, November 28, 2026

ओबीसी मोर्चा महामंत्री ललित चंद्राकर का हुआ जबरदस्त अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जताई खुशियां

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। शनिवार को रायपुर प्रस्थान के दौरान सुपेला घड़ी चौक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी प्रदेश स्तरीय स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और अपनापन उनके लिए अनमोल है। यह आत्मीय सम्मान और शुभकामनाएं उनकी सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के हितों, अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में ओबीसी मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ललित चंद्राकर को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जाना केवल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news