Saturday, November 28, 2026

सेक्टर-10 उत्कल होटल पहुंच मार्ग पर बीएसपी तोडूदस्ता की कार्यवाही पर पार्षद सुभद्रा हुई नाराज

बीएसपी को तोडूदस्ता की कार्यवाही भाजपा के इशारे पर हो रही है, गरीबों का हक उन्हे दिलाकर रहूंगी : सुभद्रा सिंह

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेक्टर-10 उत्कल होटल पहुंच मार्ग में  दोपहर बीएसपी नगर सेवा विभाग के तोडूदस्ता की टीम अपने दल-बल के साथ बीएसपी की खाली जमीन पर लगने वाले ठेले-खोमचे को हटाने पहुंची थी। उस जगह पर गड्ढा खोदना चाह रही थी। इसकी जानकारी लगते ही महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सेक्टर-10 की वरिष्ठ पार्षद सुभद्रा सिंह उनके पति अनिल सिंह, सतपाल सिंह, राबिन सिंह एवं तमाम समर्थक वहां पहुंच गए। बीएसपी की इस कार्यवाही का पुरजोर विरोध किया। वार्ड पार्षद सुभद्रा सिंह का कहना है कि बीएसपी की जमीन पर कोई भी स्थाई कब्जा नही किया जा रहा है। गरीब, बेरोजगार युवक अपना रोजगार करके ठेला, खोमचा हटा लेते है। इस पर बीएसपी की इस कार्यवाही की मै कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। मैं गरीबों के साथ खड़ी हूं और हमेशा खड़ी रहूंगी। विकास कार्यों में हमने हमेशा अपना योगदान दिया है। आज जिस जगह पर ठेला-खोमचे लग रहे है वहां जंगलझाड़ी था और बड़े-बड़े गड्ढे थे जिसे मलमा गिराकर उसे समतल किया है। इस मामले में मेरे द्वारा बीएसपी नगर सेवा विभाग के सीजीएम सर को भी फोन किया, लेकिन उन्होने मेरा फोन रिसीव नहीं किया। 2003 में मेरे द्वारा ही सेक्टर-7 में मार्केट के सामने सब्जी मार्केट लगवाया गया। अफसरों से भी चर्चा करके छोटे व्यापारियों की समस्या थी, जो आज तक निरंतर क्षेत्रवासियों की सुविधा मील का पत्थर साबित हुआ है। आज दूरदराज से वहां सब्जी लेने आते है। बीएसपी तोडूदस्ता की यह कार्यवाही भाजपा के इशारे पर की जा रही है। जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जरुरत पड़ेगी तो मै बीएसपी के ईडी स्तर से हल करवाऊंगी। उधर बीएसपी के आए अफसरों का कहना है कि स्थानीय व्यापारियों की शिकायत पर हम इस जगह पर गड्‌ढा खोदने पहुंचे है। 3-4 घंटे तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। समर्थक जेसीबी पर चढ़ गए थे। मौके पर कोतवाली पुलिस भी मौजूद थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news