Saturday, November 28, 2026

बीएसपी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दीपावली मिलन समारोह आज

सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय होंगे सम्मानित

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) पूर्व कर्मचारी स्वास्थ्य एवं कल्याण संघ (एक्स-एम्प्लॉई हेल्थ एवं वेलफेयर एसोसिएशन) तथा सेवानिवृत्त भिलाई कल्याण संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 29 नवंबर को भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सेक्टर-6, भिलाई नगर स्थित जैन भवन में सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह के दौरान दीपावली मिलन के साथ-साथ बीएसपी सेवानिवृत्त कर्मियों को आवास रिटेंशन एवं लाइसेंस के मामले में मिली अंतरिम राहत के लिए सांसद विजय बघेल एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका विशेष सम्मान किया जाएगा।
आयोजक समिति ने जानकारी दी कि यह संघ बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कल्याण और हितों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत है। विगत दो वर्षों से संस्था सेवानिवृत्त साथियों की चिकित्सा बीमा नीति (मेडिक्लेम पॉलिसी) से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत है और इसके माध्यम से कर्मियों को राहत पहुंचाई जा रही है। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त साथियों के सुरक्षित और सुखमय भविष्य के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं पर भी कार्य प्रस्तावित है। आयोजकों ने बीएसपी से सेवानिवृत्त समस्त कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कार्मिकों से सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news