ढाई महीने से खाली पद पर उठाए सवाल, अटके इंटरव्यू और रद्द भर्तियों को लेकर युवाओं की चिंता जताई
भिलाई : न्यूज़ 36 : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने CGPSC में चेयरपर्सन की नियुक्ति नहीं होने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब ढाई महीने से महत्वपूर्ण पद खाली है, जिससे प्रदेश के हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। युवा वर्षों की मेहनत के बाद भी भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं।
दो लाख नौकरियों के वादे पर सवाल
देवेंद्र यादव ने सरकार के दो लाख नौकरियां देने के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि CGPSC में नेतृत्व का अभाव है और इस बार संविधान दिवस पर भी भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ।
अटके इंटरव्यू और रद्द भर्तियों का क्या होगा?
उन्होंने CGPSC और SCS की लंबित इंटरव्यू प्रक्रिया के साथ पुलिस भर्ती रद्द किए जाने पर भी सवाल उठाए। यादव ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और नकल रोकने के लिए जरूरी नियम बनाने की मांग पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए।
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न हो
देवेंद्र यादव ने सरकार से लंबित भर्ती प्रक्रियाओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
