Saturday, November 28, 2026

विद्यार्थी जीवन ही मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और स्वर्णिम समय : ललित चन्द्राकर

भिलाई : न्यूज़ 36 :  “विकसित भारत – संकल्प से सिद्धि तक” थीम पर आयोजित MGM सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6 भिलाई के 60 वें वार्षिक उत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विधायक ललित ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक प्रतिभाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। एमजीएम स्कूल की 60 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रबंधन की मेहनत व समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और स्वर्णिम समय होता है। यही वह समय है, जब शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के माध्यम से भविष्य की मजबूत नींव रखी जाती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई करें। अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। सफलता के साथ अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी अपने जीवन में बनाए रखें।

ललित चंद्राकर ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। विद्यालयों में बेहतर अधोसंरचना, डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी देश-दुनिया में अपनी पहचान बना सकें।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा की और शिक्षकों के परिश्रम व अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि चंदन कुमार झा (IPS) उप महानिरीक्षक, CISF, अध्यक्षीय उद्बोधन एलेक्सियोस मार यूसीबियस, मेट्रोपोलिटन ऑफ कलकत्ता डायोसीज एवं मैनेजर बिशप, MGM सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्राचार्य रेवरेंड फादर जेम्स गीवर्गीस, सैमसन सैमुअल, सुरेश जैकब, एलिजाबेथ अनिता राजन सहित विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news