Thursday, November 26, 2026

चुनावी तैयारी : संगठन को मजबूत करने व प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का दिया मंत्र

भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर बैठके आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की और संगठन के विषयों पर पूर्ण जानकारी दी। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने और भिलाई नगर निगम में भाजपा का महापौर बनाने के साथ सभी 70 वार्डों में जीत हासिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, सांसद लक्ष्मी वर्मा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला प्रभारी रामजी भारती, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे तथा भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी, अहिवारा के पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व हस्तकला बोर्ड अध्यक्ष दीपक साहू, पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, मंचासीन रहे।
भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित

चुनाव जीतने के लिए बूथ ही सबसे महत्वपूर्ण : कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति के लिए काम करने वाला दल नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार मगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान समज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर सामूहिक शक्ति का निर्माण किया, उसी प्रकार भाजपा संगठन को भी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव सबसे चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें मतदाता प्रत्याशी को व्यक्तिगत रूप से जानते है। इसलिए कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि वर्षभर जनता के बीच सक्रिय रहकर स्थानीय समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।
भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज के व्यापक हित के लिए समर्पित : विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की विचारधारा राष्ट्र की सुरक्षा आआंतरिक सुदृढ़ता और आधारभूत संरचना के विकास से प्रेरित है। उन्होंने कार्यकताओं को व्यक्तिगत भ्रम और छोटे मतभेदों से दूर रहकर संगठन के प्रति विश्वास के साथ काम करने की सलाह दी। अयोध्या में मध्य राम मंदिर निर्माण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदल गई, लेकिन संकल्प नहीं बदला, ठीक इसी प्रकार धैर्य, समर्पण और निरंतर प्रयास से संगठन के बड़े लक्ष्य भी प्राप्त होते हैं। सरोज पांडेय ने कहा कि पिछले चुनावों में काई वार्ड बहुत कम मतों के अंतर से पराजित हुए थे, इसलिए एक-एक वोट का महत्व समझते हुए घर-घर संपर्क करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं का चुनाव बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता पूरी मजबूती से कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े हैं।
## जनता का अटूट विश्वास भाजपा के साथ, कार्यकर्ताओं में समन्वय जरूरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जनता का जो अटूट विश्वास हासिल किया है, अब उसे नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकताओं की है। बूथ समितियों की सक्रियता, शक्ति केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय और वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इस अतिथियों ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने जानकारी दी कि 29 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम होगा 4 दिसंबर को घरों पर भाजपा ध्वज लगाने का अभियान चलाया जाएगा। 5 से 9 दिसंबर घर-घर संपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं और समाजिक बैठकों के माध्यम से सधन जनसंपर्क अभियान चलेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news