Thursday, November 26, 2026

सेक्टर-6 में बनेगा भारतीय बौद्ध महासभा का भवन

25 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति, प्रथम किश्त 12 लाख 50 हजार का चेक जारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मुख्यमंत्री घोषणा मद से भारतीय बौद्ध महासभा सेक्टर-6 भिलाई के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई को नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 25 लाख रुपये स्वीकृत करते हुए आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसमें क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। भारतीय बौद्ध महासभा सेक्टर 6 को भवन निर्माण के लिए 22 अगस्त 2023 को राशि 25 लाख में से प्रथम किस्त के तौर पर 12.50 लाख रुपए दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार भारतीय बौद्ध महासभा सेक्टर-6 भिलाई के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। उक्त कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त कर प्रथम किश्त की राशि 12.50 लाख रुपये को प्रदाय किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news