Thursday, November 26, 2026

जनदर्शन में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता, CM साय ने सुनीं समस्याएं

मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को बांटी ट्राइसाइकिल

रायपुर : न्यूज़ 36 : विष्णु देव साय का  रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन में मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनी।

जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात की। उन्होंने दिव्यांगजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए त्वरित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की, ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकें।

इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे जरुरतमंद लोग भी चिकित्सा सहायता की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन प्राप्त कर समस्याओं को सुना और आवश्यक सहायता एवं निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे। जो प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए उपस्थित रहे।

जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे शासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news