मरोदा यार्ड में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और विभागो के आपसी समन्वय को परखने की गई संयुक्त मॉक ड्रिल
भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के मरोदा रेलवे स्टेशन यार्ड के पास शुक्रवार सुबह यात्री ट्रेन में आईईडी विस्फोट और एक बोगी के पटरी से उतरकर पलटने के अलर्ट पर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, मेडिकल वैन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसपी दमकल और डायल 108 की टीमें महज 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। आपातकालीन स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की तत्परता और आपसी समन्वय को परखने रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा यह संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। विस्फोट की सूचना और सायरन की आवाज से कुछ देर के लिए आसपास के लोगों में भी कौतूहल और हलचल का माहौल रहा। शुक्रवार सुबह 11.15 बजे विस्फोट का अलर्ट जारी होने के साथ ही इस संयुक्त अभ्यास की शुरुआत हुई। मौके पर दुर्घटनाग्रस्त बोगी के अंदर यात्रियों के फंसे होने का दृश्य तैयार किया गया था। राहत दल ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए आधुनिक कटर की सहायता से बोगी की लोहे की चादर काटी और अंदर फंसे डमी यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर रूप से प्राथमिक इलाज देकर स्ट्रेचर घायलों को मौके पर ही के जरिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की पूरी प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
छह से अधिक एजेंसियों ने लिया हिस्सा
इस अभियान में रेलवे और एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ दुर्ग, बीएसपी दमकल, स्वास्थ्य विभाग, आरपीएफ और जीआरपी सहित छह से अधिक प्रमुख एजेंसियों के जवानों ने हिस्सा लिया। एनडीआरएफ थर्ड बटालियन के इंस्पेक्टर अबीर साहू ने बताया कि उनकी टीम भिलाई पावर हाउस स्टेशन के पास कैंप कर रही थी और सूचना मिलते ही जवानों ने मरोदा पहुंचकर एसडीआरएफ के साथ संयुक्त मोर्चा संभाला अभ्यास के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके प मौजूद रहे। रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम डॉ सुस्कर विपुल विलासराव कहा कि इसे केवल मॉक ड्रिल के बजाय संयुक्त अभ्यान कहना अधिक उचित होगा वास्तविक रेल दुर्घटना य आपदा के समय त्वरित राह पहुंचाने सभी विभागों के बी बेहतर तालमेल होना बेह जरूरी है।
