Tuesday, November 17, 2026

विवाद शांत कराने पहुंचे युवक पर हमला करने वाला गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : विवाद शांत कराने पहुंचे युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इंदिरा कॉलेज के सामने दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक अन्नू कुमार यादव विवाद को शांत कराने पहुंचा था। तभी भुनेश्वर साहू, प्रेम कुमार सिंह के साथ आरोपी अर्जुन नगर वैशाली नगर निवासी गोकुल राम उर्फ भूरू का विवाद हो रहा था। अन्नू जैसे पहुंचा उस पर नाराज होकर गोकुल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने देकर धारदार र से हमला कर दिया। घटना में अन्नू कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला लेकर गए। जहां से निजी अस्पतला राम नगर रेफर किया गया। फरार गोकुल की तलाश में पुलिस खोजबीन करती रही। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा गया। आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार जब्त किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news