Tuesday, November 17, 2026

सूदखोरी के मामले में फरार महिला आरोपी हुई गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : जरूरतमंदों को ब्याज पर रकम उधार देकर 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज वसूलने और रकम नहीं मिलने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने फरार महिला आरोपी प्रीति तांडी  को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के तीन आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर 2026 को सुपेला निवासी रेखा तांडी ने थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई थी कि पति के उपचार के लिए उसने पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में उससे 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज मांगा जा रहा था। एकमुश्त रकम नहीं दे पाने पर पूजा राव अपने पुत्र और अन्य साथियों के साथ उसे उपचार कराने के बहाने कार में बैठाकर घर ले गई। वहां प्रार्थिया और उसके बेटे के साथ गाली-गलौच व मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देकर अधिक रकम वसूलने का प्रयास किया गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पूर्व में पूजा राव, चंदन राव और प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर 20 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। वहीं घटना के बाद से फरार प्रीति तांडी की तलाश हो रही थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news