Tuesday, November 17, 2026

हत्या के प्रयास मामले में सात साल के कारावास का आदेश

दुर्ग : न्यूज़ 36 : भिलाई के कैप-2 श्याम नगर क्षेत्र में युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने के करीब छह साल पुराने मामले में दोष प्रमाणित होने पर न्यायालय ने आरोपित दीपक यादव उर्फ गोलू यादव को सात वर्ष के कठोर कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना सात मई 2020 की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच की है।

आरोपी दीपक यादव ने अपने साथी राकेश यादव उर्फ छोटू यादव के साथ मिलकर छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 श्याम नगर में प्रार्थी बेन कुमार साहू के घर के पास बोरिंग के सामने सार्वजनिक स्थान पर विवाद किया था। इस दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई।

आरोपी ने एक राय होकर धारदार चाकू से हमला किया, जिससे प्रार्थी के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत गवाहों के बयान, चिकित्सकीय दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया। अदालत ने पाया कि आरोपी दीपक यादव ने दूसरे आरोपित के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। न्यायालय ने आरोपी दीपक यादव को दोषी होना पाया। वहीं प्रकरण के अन्य आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news