दुर्ग : न्यूज़ 36 : प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर दुर्ग में आयोजित भव्य जुलूस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सिख समाज के लोगों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाले गए जुलूस में सिख समाज के लोगों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया। जुलूस में गुरु साहिबानों के जयकारों और धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि सिख समाज का इतिहास त्याग, तपस्या, बलिदान, सेवा और मानवता की मिसाल रहा है। सिख गुरुओं ने समाज को सत्य, समानता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया है। गुरु साहिबानों की शिक्षाएं केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि सिख समाज ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गुरुद्वारों में चलने वाली लंगर और सेवा की परंपरा हमें सिखाती है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और समाज में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
