Saturday, November 14, 2026

डरा-धमकाकर 3,700 रु की छिनाझपटी, आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम जप्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना क्षेत्र में डरा-धमकाकर नगदी रकम की छिनाझपटी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई पूरी रकम 3,700 रुपये बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 6 नवंबर 2026 की है। वार्ड क्रमांक 26, खुर्सीपार निवासी रामलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसी दिन सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके पास रखे 3,700 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने अपराध क्रमांक 509/2026, धारा 304 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना तथा लगातार पतासाजी के आधार पर आरोपी की पहचान की।

इसके बाद पुलिस ने 12 नवंबर 2026 को परशुराम चौक, खुर्सीपार निवासी याकूब (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से छिनाझपटी की गई पूरी नगदी रकम 3,700 रुपये गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील : पुलिस ने आम नागरिकों से

अपील की है कि छिनाझपटी, लूट अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news