Friday, November 13, 2026

गाली देने से मना करने पर लिव-इन पार्टनर ने किया हमला

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ाडीह में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के दौरान घर में मौजूद उसकी दोनों बेटियों ने बीच-बचाव कर मां को बचाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीकेश महारा के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार उतई थाना अंतर्गत गाड़ाडीह यादवपारा निवासी प्रार्थिया पूजा साहू सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। वह वर्ष 2014 से टीकेश महारा के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही है। 11 नवंबर की शाम करीब सात बजे पूजा अपनी दोनों बेटियों के साथ घर पर थी। इसी दौरान टीकेश घर पहुंचा और उसकी बेटियों को अश्लील गालियां देने लगा। पूजा ने उसे गाली देने से मना किया तो वह आक्रोशित हो गया। आरोप है कि टीकेश ने घर में रखी कपड़े काटने वाली कैंची उठाई और पूजा के पेट पर वार करने का प्रयास किया। इस दौरान पूजा और उसकी दोनों बेटियों ने उसे रोकने की कोशिश की। हाथापाई और बचाव के दौरान कैंची पूजा के बाएं हाथ में लग गई, जिससे चोट आई और खून निकलने लगा। पूजा ने बेटी सिमरन साहू के साथ उतई थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया ने पुलिस को यह बताया कि यदि बेटियां बीच-बचाव नहीं करतीं तो टीकेश उसकी जान ले सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रार्थिया की दोनों बेटी नाबालिग है जिनकी उम्र क्रमशः 15 व 17 साल बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और महिला के बीच घरेलू मामलों को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news