Friday, November 13, 2026

छठ पूजा से पहले तालाबों की सफाई पर निगम का जोर, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

भिलाई : न्यूज़ 36 : दीपावली पर्व के समापन के साथ ही छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भिलाई-चरौदा नगर निगम प्रशासन ने छठ पूजा को देखते हुए तालाबों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने क्षेत्र के प्रमुख तालाबों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त सुंदरानी ने निगम क्षेत्र के गतवा तालाब, बोधवा तालाब, उमदा छठ तालाब सहित दादर और डबरापारा स्थित तालाबों का अवलोकन किया। उन्होंने तालाबों के आसपास की स्वच्छता, पूजा स्थल की स्थिति और छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पहले सभी प्रमुख तालाबों की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु तालाबों में पहुंचते हैं। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने सफाई के साथ ही घाटों और आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया है। आयुक्त ने सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित समय से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रभारी बीनू वर्मा, पीआर विनय वर्मा, ताम्रध्वज साहू सहित निगम के सफाई विभाग का अमला मौजूद रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news