Friday, November 13, 2026

12 ग्राम चिट्टा के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भिलाई : न्यूज़ 36 : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने 12.06 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चिट्टा के अलावा तीन मोबाइल फोन, 16,100 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 3 लाख 97 हजार 400 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट रोड स्थित नहर किनारे शिव मंदिर के पास कुछ लोग हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू (27) निवासी सेक्टर-1 भिलाई भ‌ट्ठी, मोंटी अरोरा (32) निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई और मोहम्मद आफताब (24) निवासी सेक्टर-2 जामुल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 12.06 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत दो लाख 41 हजार 300 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 90 हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन, 16,100 रुपये नकद और 50 हजार रुपये कीमत की स्कूटी (क्रमांक सीजी 07 बीजी 2789) जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू और मोंटी अरोरा के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं मोंटी अरोरा के खिलाफ जुआ एक्ट और मारपीट सहित अन्य धाराओं में भी प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपियों की अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news