Friday, November 13, 2026

भिलाई निगम आयुक्त ने खुर्सीपार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश

भिलाई : न्यूज़ 36 :; नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर में नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोन क्रमांक-4 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत श्रीराम चौक ग्राउंड, डिजिटल लाइब्रेरी, कॉलेज ग्राउंड एवं आईटीआई ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने श्री राम चौक ग्रांउड, आईटीआई ग्रांउड, डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्य स्थलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं बेहतर रखी जाएं। साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जाए, ताकि नागरिकों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके। आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां भी व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मैदानों एवं सार्वजनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू, उप अभियंता बसंत साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी विजेन्द्र सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news