3 किलो 630 ग्राम गांजा, पिस्टल, एक्टिवा वाहन एवं ₹17,500 नगद जप्त
आरोपी के कब्जे से 3 किलो 630 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,80,000 है, बरामद किया गया।
अवैध गतिविधि में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक CG07BY5096, अनुमानित कीमत ₹30,000, भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 751/2026, धारा 20(ख), 27(क) NDPS एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
दुर्ग : न्यूज़ 36 : थाना पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उरला बांध पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुंदरापारा, पोटियाकला, दुर्ग बताया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद रंग की बोरी में रखा 3 किलो 630 ग्राम गांजा, एक पिस्टल मय मैगजीन, एक्टिवा वाहन क्रमांक CG07BY5096 तथा बिक्री की रकम ₹17,500 नगद बरामद की गई।
उक्त मामले में थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 751/2026 के तहत धारा 20(ख), 27(क) NDPS एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 12.11.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
आरोपी का नाम : 1. सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा, 26 वर्ष, निवासी कुंदरापारा, पोटियाकला, दुर्ग।
जप्त सामग्री :
गांजा – 3 किलो 630 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,80,000।
एक पिस्टल मैगजीन के साथ
एक्टिवा वाहन क्रमांक CG07BY5096, अनुमानित कीमत ₹30,000।
बिक्री की रकम – ₹17,500 नगद।
