Thursday, November 12, 2026

सेवन मिलियन टन चौक के पास कार दुर्घटनाग्रस्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सेक्टर-पांच स्थित सेवन मिलियन टन चौक के पास हुआ। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे पलट गई। हालांकि राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे कार क्रमांक सीजी 07 सीएन 7771 सेंट्रल एवेन्यू रोड से सेक्टर-एक की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेवन मिलियन टन चौक के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल तीन लोग सवार थे और वाहन एक नाबालिग चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चौक के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई कार में फंसे चालक को बाहर निकाला।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news