Thursday, November 12, 2026

सात जगहों पर झपटमारी करने वाला शातिर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले के चार थाना क्षेत्रों में सात अलग-अलग स्थानों पर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नेशनल हाईवे और शहर के व्यस्त मार्गों पर महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और बैग छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब तीन लाख 60 हजार रुपये कीमत के सामान बरामद किए। आरोपी वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली मोटर साइकिल से घटनास्थल पर पहुंचता था और मौका मिलते ही झपटमारी कर फरार हो जाता था।

के पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक खुर्सीपार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष संयुक्त टीम . गठित की गई थी। इसमें खुर्सीपार थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) के साथ संबंधित थानों की टीमों को शामिल किया गया। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। संयुक्त टीम की घेराबंदी में मुख्य आरोपी लक्ष्मण राव (29) निवासी डीएमसी तालाब कुम्हारी को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटर साइकिल, पांच ग्राम का सोने का सिक्का, टूटा हुआ सोने का मंगलसूत्र, चार मोबाइल, दो बड़े पर्स और बैग तथा 1300 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा पीड़ितों के राशन कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी कार्ड, मेडिकल कार्ड, विभिन्न बैंकों के एटीएम और डेबिट कार्ड, दो बैंक पासबुक, एक चेकबुक और डायरी भी जब्त की गई है।

इन थानों में दर्ज हैं मामले : जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तुलसी ट्रेडर्स के सामने खुर्सीपार चौक और डबरा पारा ओवरब्रिज पर दो वारदातें की थीं। इसी तरह पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मोबाइल झपटने, जामुल थाना क्षेत्र के नंदनी रोड पर सोने के जेवर और नकदी से भरा बैग छीनने की घटना को अंजाम दिया था। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस ओवरब्रिज पर भी बैग छीनकर फरार हुआ था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news