भिलाई : न्यूज़ 36 : स्मृति नगर में पुरानी रंजिश को लेकर कार गैरेज में घुसकर मारपीट, चाकूबाजी और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। वहीं, तीन अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109, 309 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
