भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना सुपेला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के कब्जे से 1 चापड़, 2 गंडासा और 1 फरसानुमा धारदार हथियार बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुपेला क्षेत्र के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर कुछ व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सुपेला की अलग-अलग टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर चारों को पकड़ा। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए जिम गार्डन नेहरू नगर से कुलदीप उर्फ शिवादीप उर्फ बगीरा (38 वर्ष), निवासी पांच रास्ता, गली नं. 05, सुपेला के पास से लोहे का धारदार चापड़ बरामद किया। समाउल हक अंसारी (24 वर्ष), निवासी इस्लाम नगर, ताज बेकरी के पास, सुपेला के पास से लोहे का गंडासा बरामद किया। संतोष प्रसाद उर्फ टकला (20 वर्ष), निवासी शिव मंदिर के पास, अंबेडकर चौक, कृष्णा नगर, सुपेला के पास से लोहे का गंडासा तथा संदीप सोनकर उर्फ गोरखा (31 वर्ष), निवासी हनुमान मंदिर के पास, लक्ष्मी नगर, सुपेला के पास से फरसा नुमा धारदार हथियार बरामद किया है।
