प्रशिक्षक के बाद दिया जाता है प्रमाणपत्र
भिलाई : न्यूज़ 36 : फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, (निजी प्रशिक्षण संस्थान) भिलाई संस्था के मुख्य प्रबंधक रवि सोनी, निर्देशक मनोज ठाकरे और संस्था में प्रशिक्षण दे रहे, बीएसपी से रिटायर्ड और फायर फाइटिंग के ट्रेनर शत्रुहन लाल धनकर एवं औद्योगिक सुरक्षा (सेफ्टी) की ट्रेनिंग दे रहे पन कुमार विश्वास ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्लेसमेंट कैंप द्वारा इंडस्ट्रियल सेफ्टी एवं फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत संस्था के 4 छात्रों का चयन बजरंग पावर इस्पात, तिल्दा जिला- रायपुर (छ.ग.) में चयन हुआ है। संस्था में MSME – CTR, लुधियाना, पंजाब सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम.एस.एम.ई) सी.टी.आर लुधियाना पंजाब द्वारा छात्रों को औद्योगिक सुरक्षा (सेफ्टी) एवं अग्निशमन (फायर) का प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण-पत्र दिया जाता है, जिसको प्राप्त करने के बाद संस्था के विद्यार्थियों का चयन कंपनी में सेफ्टी ऑफिसर और फायरमैन पद के लिए छात्रों का इंटरव्यू लिया गया था।
