Thursday, October 29, 2026

दीपावली-छठ पर दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

भिलाई : न्यूज़ 36 : दिवाली व छठ पूजा के दौरान रेलवे दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगी।रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल दुर्ग से एक, आठ और 15 नवंबर को प्रत्येक रविवार को रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:45 बजे चलकर रायपुर 11:20 बजे पहुंचेगी और 11:25 बजे रवाना होगी। उसलापुर में 13:20 बजे, पेंड्रारोड में 14:55 बजे, अनूपपुर में 15:40 बजे, शहडोल में 16:20 बजे और उमरिया में 17:14 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

सोमवार को होगी वापसी

गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल दो, नौ और 16 नवंबर को प्रत्येक सोमवार को निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। मथुरा, आगरा कैंट, झांसी, सागर, दमोह और कटनी मुड़वारा होते हुए यह ट्रेन अगले दिन उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड और उसलापुर में रुकेगी। रायपुर में दोपहर 12:10 बजे पहुंचकर 12:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें दो एसएलआरडी, चार सामान्य, 11 स्लीपर, दो एसी थ्री-टियर और एक एसी टू-टियर कोच शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news