Thursday, October 29, 2026

कब्जा हटाने पर विधायक नाराज, सीएम हाउस ने लिया संज्ञान

फुटपाथ व्यवसायियों के नुकसान पर मुआवजे की मांग

आज अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से करेंगे मुलाकात

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा 27 अक्टूबर को सड़क किनारे पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर बिना पूर्व सूचना और सामान हटाने का पर्याप्त समय दिए कार्रवाई करने पर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही प्रभावित छोटे व्यवसायियों को राहत देने की मांग की।

विधायक सेन ने स्पष्ट किया कि वे यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण के पक्ष में नहीं हैं। त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखना जरूरी है लेकिन कार्रवाई से पहले संबंधित व्यवसायियों को नोटिस देकर सामान सुरक्षित हटाने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी ऐसी कार्रवाई की पूर्व सूचना देने की आवश्यकता बताई। जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान ठेले-खोमचे और पसरा लगाकर फल, सब्जियां तथा खाद्य सामग्री बेचने वाले कई छोटे व्यवसायियों को नुकसान पहुंचा।

मुआवजे की मांग उठाई

विधायक की शिकायत पर मुख्यमंत्री निवास द्वारा मामले का संज्ञान लेने की जानकारी सामने आई है। सेन ने प्रभावित व्यवसायियों को हुए नुकसान के मद्देनजर उचित मुआवजा देने पर विचार करने की मांग की है। इस मुद्दे पर आज 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात भी प्रस्तावित हैं।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news