Tuesday, October 27, 2026

स्मृति नगर से एक्टिवा चोरी का आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्मृति नगर मार्केट से होंडा एक्टिवा चोरी करने के मामले में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने आरोपी सिद्धू सोना (18) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है, बरामद की है। पुलिस के अनुसार, स्टील कालोनी, स्मृतिनगर निवासी रीना कौरा ने बीते साल दिसंबर में शिकायत दर्ज कराई थी कि छह दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे स्मृतिनगर मार्केट से उनकी गाड़ी चोरी हो गई। शिकायत पर सुपेला थाना की स्मृतिनगर चौकी में धारा 303 (2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news