Monday, October 26, 2026

पिकअप गाड़ी से करीब 4 करोड़ रुपये जब्त, हवाला के शक में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डबरापारा में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप चार करोड़ की नकदी जप्त,

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के डबरापारा में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन में बनाए गए विशेष कंपार्टमेंट में नकदी छिपाकर रखी गई थी। पुलिस को संदेह है कि यह रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई को छावनी सीएसपी और क्राइम ब्रांच की टीम ने अंजाम दिया। पिकअप वाहन की जांच के दौरान छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद रकम किसकी है, इसे कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, रकम के वैध स्रोत और हवाला कनेक्शन की भी जांच की जा सकती है।

Oplus_16908288

फिलहाल, मामले में आगे की आधिकारिक जानकारी और पुलिस के विस्तृत बयान का इंतजार है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news