Monday, October 26, 2026

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पर कार्रवाई, मौके पर निकालकर किया जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर में तेज और कर्कश आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वहनों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को अवंति बाई चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक आर-1 बाइक को पकड़ा गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपए का “जुर्माना लगाय। साथ ही मौके पर ही बाइक से मॅडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जब्त कर लिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अवंति बाई चौक पर जांच में बाइक में निर्धारित मानकों से अलग मॉडिफाइड साइलेंसर लगा मिला। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे वाहन ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ ही आसपास के लोगों की शांति और सुविधा को भी दुर्ग ने वाहन चालकों से अपील की है प्रभावित करते हैं। यातायात पुलिस कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का ही उपयोग करें। वाहनों में अनावश्यक और नियम विरुद्ध बदलाव करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज करने वाले उपकरणों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news