भिलाई : न्यूज़ 36 : सार्वजनिक स्थानों पर धारदार तलवार लहराकर नागरिकों को डराने-धमकाने के मामले में वैशाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो स्टील तलवारें और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। तलवारों की अनुमानित कीमत 9,500 रुपये बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना वैशाली नगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्ति तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम यादव (33) और नीरज कुमार सिंह (28) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान शुभम के पास से एक स्टील तलवार और सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं, नीरज के कब्जे से म्यान सहित एक स्टील तलवार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।
