Sunday, October 25, 2026

गाड़ाघाट गांव में तालाब किनारे जुआ खेलते आरोपी पकड़ाए

भिलाई : न्यूज़ 36 : धमधा थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट गांव में तालाब किनारे जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से 11,100 रुपये नकद, ताश की 52 पत्तियां, प्लास्टिक की दरी और एलईडी लाइट जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गाड़ाघाट तालाब के किनारे कुछ लोग दांव पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर धमधा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह लोगों को दबोच लिया, जबकि कुछ अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश वर्मा (30), हरि राम वर्मा (35), सुरेन्द्र पटेल (23), तेज राम पटेल (19), राम खिलावन यादव (54) और तवर निषाद (25) शामिल हैं। इनमें चार आरोपी गाड़ाघाट और दो घसरा गांव के रहने वाले हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news