Sunday, October 25, 2026

विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर का हुआ आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में 24 अक्टूबर को भिलाई में मेगा पोलियो ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें पाँच वर्ष से कम आयु के लगभग 950 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। पोलियो के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु क्लब द्वारा निर्मित रोटरी चौक को जागरूकता संदेशों वाले प्लेकार्ड एवं साइनेज लगाए गए।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनंत अग्रवाल, सचिव रोटेरियन अंशुल अग्रवाल तथा वरिष्ठ रोटेरियन्स पीडीजी डॉ. शशांक रस्तोगी जी, पूर्व अध्यक्ष दिलीप गोलेछा जी, पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन जी एवं पूर्व अध्यक्ष मधुर चितलांगिया जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news