Sunday, October 25, 2026

भिलाई विधायक खुर्सीपार के नवीन कॉलेज ग्राउंड में हिन्द युवा दशहरा उत्सव समिति में हुए शामिल

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के युवा विधायक देवेंन्द्र यादव खुर्सीपार के नवीन कॉलेज ग्राउंड में हिन्द युवा दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सम्मिलित होकर हर्षोल्लास और उत्साह के इस पर्व का हिस्सा बने ।
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ ही समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।
इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने हिन्द युवा दशहरा उत्सव समिति की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news