विशेषज्ञ आरती द्विवेदी और डॉ. मधुमिता सिंह की भागीदारी रही
भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से पढ़ाई, उद्योग और समाज की समस्याओं का समाधान तलाशने के लिए रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में गूगल जेमिनी हैकाथॉन का आयोजन किया गया। यह हैकाथॉन यूनिवर्सिटी में चल रहे चार दिवसीय टेकफेस्ट के तहत हुआ।
आठ घंटे चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने तकनीक की मदद से वास्तविक समस्याओं के समाधान तैयार करने की दिशा में काम किया। हैकाथॉन में 150 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 31 टीमों का चयन किया गया। कार्यक्रम में गूगल एडुकेशन के इंडिया हेड संजय जैन, भारत में गूगल जेमिनी के उपयोग को बढ़ावा देने से जुड़ी विशेषज्ञ आरती द्विवेदी और डॉ. मधुमिता सिंह की भागीदारी रही।
इस आयोजन में 10 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें एनआईटी रायपुर, भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, सीएसआईटी दुर्ग, रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी सहित अन्य संस्थानों की टीमें शामिल रहीं।
चार विषयों पर तैयार किए समाधान
हैकाथॉन में विद्यार्थियों को चार प्रमुख विषयों पर काम करने का अवसर मिला। इनमें शिक्षा में एआई का उपयोग, समाज और लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी समस्याओं का समाधान, उद्योगों में एआई का इस्तेमाल और नए विचारों पर आधारित नवाचार शामिल थे।
