Saturday, October 24, 2026

भिलाई में 42वें खदान सुरक्षा पखवाड़े की पहली जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित

सुरक्षित खनन और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य पर दिया जोर

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के दल्लीराजहरा लौह अयस्क खदान द्वारा डीजीएमएस, बिलासपुर क्षेत्र-1 एवं 2 तथा रायगढ़ क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में 42वें वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा-2026 की प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग गुरुवार को भिलाई निवास में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता खदान सुरक्षा निदेशक, क्षेत्र-1 इरफान अंसारी ने की। उन्होंने सुरक्षित खनन के लिए नियमित निरीक्षण, जोखिमों की पहचान और डिजिटल संप्रेषण को महत्वपूर्ण बताया। खदान सुरक्षा निदेशक, क्षेत्र-2 अल्ताफ हुसैन ने श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने तथा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य पर जोर दिया।

Oplus_16908288

कार्यपालक निदेशक (खदान) कमल भास्कर ने कहा कि ऐसे आयोजन सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी मजबूत करते हैं। वहीं, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार ने बताया कि रावघाट को 14 मिलियन टन क्षमता वाली ग्रीनफील्ड खदान के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां 3 मिलियन टन के अनुरूप उत्पादन शुरू हो चुका है।
बैठक में खदान सुरक्षा मानकों के अनुपालन, दुर्घटनाओं की रोकथाम और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर चर्चा हुई।इस अवसर पर डीजीएमएस एवं बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रारंभ में ए.के. सिंह ने स्वागत किया तथा बीरेंद्र कुमार ने पखवाड़े की प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। संचालन रजनी रजक ने किया और आभार विपिन कुमार ने व्यक्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news