Thursday, October 22, 2026

तेज रफ्तार चालकों पर इंटरसेप्टर से नजर,9 हजार पर कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इंटरसेप्टर वाहन की मदद से तेज रफ्तार वाहन चालकों की निगरानी की जा रही है। इस साल जनवरी से सितंबर तक नौ माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ हजार 216 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 69 लाख 44 हजार 100 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है।

पुलिस के अनुसार, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 1,862 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं, प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले 153, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6,920, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 226 और वाहनों में काली फिल्म लगाने वाले 55 चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से सड़कों पर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। तेज रफ्तार से वाहन चालक के साथ अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। अभियान का उद्देश्य चालानी कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news